फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जमीनी विवाद में दो भाईयों को मारने की नियत से चढ़ाई गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव सीही निवासी दो भाइयों पर कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप है। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक ही परिवार के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव सीही निवासी यशवीर ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक चौपाल के फर्जी एवं झूठे दस्तावेज तैयार कर चौपाल अपने नाम पर करा ली है। इसकी शिकायत उसके पिता सहदेव ने नगर निगम व ग्रीवेंस कमेटी में की थी। आरोप है कि शिकायत के चलते देव, वैभव, यश, सोनू, रामकिशन, शिवराम, पप्पल और दारा मलिक उनसे बदला लेना चाहते थे। 22 अप्रैल की रात को दोनों भाई गाड़ी को खड़ी करने के लिए घर से बाहर निकले थे। उस समय सभी आरोपी शराब का सेवन कर रहे थे। इस दौरान आरोपी यश मलिक ने अपनी टोयोटा गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। गाड़ी की टक्कर लगने से यशवीर घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें