फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश ने योग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेबी पब्लिक स्कूल तिलपत के विद्यार्थी यश का नाम योग में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जो कि साल 2019 में बना था। यह रिकॉर्ड अब प्रमाणित हुआ है। इस अवसर पर स्कूल समिति ने विद्यार्थी का सम्मान समारोह कर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

स्कूल के चेयरमैन अजय जयसवाल ने बताया कि यश ने 17 जून 2019 को सेक्टर 12 टाउन पार्क झंडे के नीचे योग के क्षेत्र में भू-नमन आसन का 1 घंटे 31 मिनट 52 सेकंड का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था। वेरिफिकेशन होने के बाद प्रमाणित होकर यह रिकॉर्ड अब प्रकाशित हो चुका है। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेजा गया है। विद्यालय की ओर शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य की तरफ से यश को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेनू जयसवाल, गायत्री जयसवाल, अरविंद कुमार व श्याम आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें