फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब...मुझे मौत चाहिए': भूमाफिया से परेशान महिला ने पुलिस से लगाई गुहार, थाने पहुंच कमीश्नर को दिया पत्र

Fri, 05 Apr 2024 06:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में भूमाफिया से परेशान महिला ने पुलिस आयुक्त से इच्छा मृत्यु मांगी है। महिला व उसके परिवार पर आरोपी कई बार हमला कर चुके हैं। 
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमाफिया की मारपीट से परेशान होकर एक महिला ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देकर इच्छा मृत्यु की मांग की। महिला का प्लॉट कब्जाने के लिए आरोपी कई बार उसपर व उसके परिवार पर हमला कर चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज है। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी दोबारा से महिला और उसके परिवार को परेशान करने लगते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव कोटला भूपानी निवासी प्रियंका ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में कहा कि वह मूल रूप से यूपी के बागपत की रहने वाली है। परिवार चलाने के लिए महिला खाने की रेहड़ी लगाती है। साल 2017 में उसने गांव भुपानी निवासी नवीन बैंसला से 110 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। महिला ने प्लॉट का डेवलपमेंट चार्ज, हाऊस टैक्स आदि सभी सरकारी बिल भर रखे हैं।

प्लॉट के आसपास सेक्टर बन जाने के कारण उसका रेट अब बढ़ गया है। इस कारण नवीन बैंसला और उसका परिवार महिला के प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है नवीन व उसके साथियों ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रखा है। आरोपी प्लॉटों मालिकों को धमकी देकर या मारपीट कर मकान खाली करने की बात कहते हैं।
विज्ञापन


10 फरवरी को नवीन और उसके साथियों ने महिला व उसके परिवार पर हमला किया। पुलिस ने शिकायत के करीब एक माह बाद हल्की धाराओं में केस दर्ज किया। आरोप है मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी ने महिला से कहा कि एक केंद्रीय मंत्री के पीए ने इस मामले में आरोपी के पक्ष में कॉल की है। इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं की है।

आरोपियों ने फरवरी माह में पुलिस की मौजूदगी में महिला व उसके परिवार के साथ मारपीट की थी। महिला ने पुलिस चेतावनी दी है उसे व उसके परिवार को सुरक्षा नहीं मिली तो वह पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें