फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ज्ञान की देवी से की सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टरों व सोसाइटियों में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई वसंत पंचमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। शहर के विभिन्न सेक्टरों व सोसाइटियों में वसंत पंचमी का त्योहार श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और ज्ञान, और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया।

सेक्टर-89 स्थित पीयूष हाइट्स सोसाइटी, पुरी लैवेंडर, सेक्टर- 70 स्थित आगमन सोसाइटी सहित सेक्टर-10, 11, 7, 8, 3 व अन्य कई सेक्टरों और इलाकों में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोसाइटी परिसर और मंदिरों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर फूलों से सजाकर विधिवत रूप से पूजा की गई।
विज्ञापन


पीयूष हाइट्स सोसाइटी में संयुक्त सचिव राजेक्षी ने बताया कि वसंत पंचमी के अवसर पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पीले वस्त्र पहनकर पर्व को मनाया। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। छोटे- छोटे बच्चे सुबह से ही परिसर में नए कपड़े पहनकर घूमते नजर आए। इसके साथ ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोसाइटी परिसर को 5100 दीयों से रोशन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही मंदिरों को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। बच्चों ने भी पूजा में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने माता रानी से परिवार की खुशहाली और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रमों के दौरान सोसाइटी में आपसी सौहार्द और उत्सव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें