फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से मिलेगा छुटकारा, एलिवेटेड फ्लाईओवर पर भरेंगे फर्राटा, बल्लभगढ़ से 10 मिनट में केजीपी-केएमपी पहुंचेंगे वाहन चालक

विज्ञापन
Will get rid of jam, elevated flyover will fill up, drivers will reach KGP-KMP in 10 minutes from Ballabhgarh
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ से चंदावली गांव होते हुए केजीपी-केएमपी जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए करीब तीन किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की है, जो दशहरा मैदान से मोहना रोड पर बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसकी डीपीआर तैयार करने के लिए बजट को मंजूरी दी है। डीपीआर बनाने में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ स्थित आंबेडकर चौक से मोहना गांव की ओर जाने वाली सड़क पर चंदावली गांव तक दोनों ओर हजारों दुकान और मकान बने हुए हैं। इसके साथ ही मुख्य बाजार है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं। इस कारण चौक पर हर समय जाम लगा रहता है। वहीं इस सड़क से करीब 50 से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही होती है। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले हजारों की संख्या में भारी वाहन भी इसकी सड़क से गुजर रहे हैं। इस वजह से यहां हर समय जाम लगा रहता है। दुकानों के आगे सामान और ग्राहकों के वाहन भी जाम को बढ़ावा देते हैं। इसी सड़क पर चंदावली, मच्छगर, दयालपुर, मोहना, छांयसा, अटाली सहित करीब दो दर्जन गांव बसे हैं। फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित अन्य इलाकों में हजारों उद्योग हैं। इन उद्योगों का सामान लाने और ले जाने वाले भारी वाहन इसी सड़क से होकर केजीपी तक आते-जाते हैं।
रोज लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस सड़क पर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाए जाना प्रस्तावित किया है। ग्रामीण एरिया, सेक्टर और केजीपी-केएमपी सहित बाईपास पर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से गुजर सकें। आईएमटी के लिए भी इस रास्ते से जाना आसान हो जाएगा। अभी तक बाईपास रोड या केजीपी जाने में 30 मिनट से एक घंटा या उससे ज्यादा भी लग जाता है। इसके बनने के बाद यह सफर 10 मिनट का रह जाएगा। फ्लाईओवर बनने से चंदावली, सोतई, मच्छगर, बुखारपुर, दयालपुर, पन्हैड़ा, पन्हैड़ा खुर्द, जुन्हैड़ा, अटाली, गढखेड़ा, मौजपुर, छायंसा, मोहना, मोठूका, हीरापुर, नरियाला, नरहावली आदि गांवों की बाईपास रोड से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। साथ ही शहर के उद्यमियों को भी इससे काफी लाभ होगा। वहीं सेक्टर-62, 64 65, 66, 67, 68, 69, 70 में रहने वालों को भी जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें