फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ना' न हुई बर्दाश्त: पत्नी ने साथ चलने किया इनकार, पति ने खुद की गर्दन पर मारा ब्लेड; ससुर को भी नहीं बख्शा

Mon, 06 Mar 2023 08:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

पत्नी व उसके परिवार के लोगों ने कहा वह त्योहार के बाद घर आ जाएगी। इस बात को लेकर युवक व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच बहस हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी को लेने ससुराल गए युवक ने खुद को ब्लेड मारकर घायल कर लिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसजीएम नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ ने बताया सेक्टर-55 निवासी रोहित आदर्श नगर कॉलोनी में सोमवार दोपहर पत्नी को मायके से लेने आया था। 

विज्ञापन

पत्नी व उसके परिवार के लोगों ने कहा वह त्योहार के बाद घर आ जाएगी। इस बात को लेकर युवक व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच बहस हो गई। नाराज युवक अपने गले पर ब्लेड मार लिया। 
विज्ञापन

बीच-बचाव के लिए आए ससुर के हाथ में भी युवक ने ब्लेड मार दिया। आनन-फानन में रोहित को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया। अब युवक की हालत स्थिर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें