फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छोटे भाई से मारपीट की शिकायत की तो लाठी-डंडों से जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। सरकारी स्कूल खेलने गए किशोर के साथ मारपीट की गई। किशोर का भाई शिकायत करने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अख्तर के अनुसार गांव लाडियाका निवासी रमेश चंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बेटा कपिल आठवीं कक्षा में पढ़ता है। कपिल सरकारी स्कूल में क्रिकेट खेलने के लिए गया था, जहां गांव निवासी विनोद ने उसके साथ लात-घूंसो से मारपीट की। कपिल ने उसके बड़े बेटे महेंद्र को मारपीट के बारे में बताया तो वह विनोद के यहां शिकायत करने चला गया। इस दौरान विनोद, विष्णु, सोनू, बिनटो ने लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व रॉड से महेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे बचाया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें