फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 12 गांवों के लिए शुरू हुआ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का पहला अंडरपास

Tue, 27 Feb 2024 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने आवागमन किया शुरू, तेजी से चल रहा कार्य, दूसरा भी जल्द बनकर हो जाएगा तैयार
विज्ञापन

हेमलता रावत
बल्लभगढ़। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को सेक्टर-65 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से जोड़ने के लिए इंटरचेंज का कार्य तेजी से चल रहा है। इंटरचेंज का पहला अंडरपास बनकर तैयार हो गया। अंडरपास के बनने के बाद लोगों ने आवागमन भी शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरे अंडरपास का कार्य भी तेजी से चल रहा। एक महीने के अंदर दूसरा अंडरपास भी बनकर तैयार हो जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सेक्टर 65 साहुपुरा गांव के पास इंटरचेंज बनाने का कार्य किया जा रहा है। जहां पर गांव सोतई के पास बने आगरा नहर के ऊपर चार अंडरपास को बनाया जा रहा है। इसमें से एक अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। कार्य पूरा होने के बाद आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया। इससे 12 से अधिक गांव के लोगों को सुविधा मिल रही है। वहीं, दूसरे अंडरपास के लेंटर बनाने का कार्य शुरू कर दिया, जोकि आने वाले एक महीने के अंदर बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। दोनों अंडरपास के साथ-साथ फ्लाईओवर बनाने के लिए कंक्रीट पैनल को लगाने का कार्य शुरू कर दिया।इन गांव के लोग करते है आवागमन
विज्ञापन

गांव साहुपुरा में आगरा नहर के ऊपर चार लेन पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी वजह से पुल से गुजरने वाले लोगों को अब गांव साेतई से पास बने पुल से होकर आना जाना पड़ता है। इस पुल से गांव सोतई, गांव फतेहपुर बिल्लौच, गांव असावटी, गांव दयालपुर, गांव मच्छगर, गांव जवा, गांव बुखारपुर आदि के लोग आवागमन करते हैंं।
बनाया हुआ है कास्टिंग यार्ड
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से गांव साहुपुरा के पास ही कास्टिंग यार्ड को बनाया गया है। जहां पर हर रोज से 30 से 40 कंक्रीट पैनल को बनाया जाता है। अभी तक कर्मचारियों द्वारा करीब 100 से अधिक कंक्रीट पैनल को तैयार किया जा चुका है। कर्मचारियों का कहना है सर्दी की वजह से कंक्रीट पैनल सूख नहीं रहे हैं, इसलिए उनको बनाने में थोड़ी परेशानी हो रही है। इन जगहों पर इस्तेमाल होने वाले गर्डर, अंडरपास व फ्लाईओवर की दीवार में इस्तेमाल होने वाले कंक्रीट के स्लैब आदि बनाने का काम कास्टिंग यार्ड में होता है।
विज्ञापन


वर्जन
सेक्टर 65 गांव साहुपुरा के पास इंटरचेंज का पहला अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। अंडरपास से लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया है। जल्द ही दूसरा अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा।
- एसके बंसल, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें