फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजवैली में 10 दिन से जलभराव, 100 परिवारों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शिव दुर्गा विहार स्थित सूरजवैली में पिछले करीब 10 दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। निचले इलाके में पानी जमा होने से करीब 100 परिवार प्रभावित हैं। रास्तों पर पानी भरा होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए अभिभावकों को उन्हें कंधे पर उठाकर पानी पार कराना पड़ रहा है।

कई दिनों से जमा पानी अब सड़कर हरा हो गया है और आसपास दुर्गंध फैल रही है। पुरुष और युवा किसी तरह पानी पार कर रहे हैं, लेकिन महिलाओं और बुजुर्गों के लिए रास्ता पार करना मुश्किल है। परेशानी से बचने के लिए लोगों ने आने-जाने के लिए अस्थायी पुल भी बनाए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के बाद मोटर की मदद से पानी निकाला जाता था। पिछले साल मोटर खराब हो गई, लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया। इस बार बारिश के बाद जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी लगातार जमा है।
विज्ञापन


जलभराव के कारण कुछ परिवार अपने मकान खाली कर किराये के घरों में रहने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सड़े पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का डर बना हुआ है। लोगों ने जल्द पानी निकालने के साथ स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें