फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार में दुकानों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शहर के मुख्य बाजार में तीन दिनों से जलभराव होने से लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि अब पानी दुकानों में घुसने लगा है। दुकानदारों का आरोप हैं कि नगर निगम से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

आंबेडकर चौक के निकट मुख्य बाजार की सड़क थोड़ी सी ही बारिश में जलभराव में आ जाती है। तीन दिनों से हालत यह है कि घुटनों तक पानी भरा हुआ है। जिससे बाजार आने वाले लोगों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। वहीं, दुकानों में भी पानी घुसने लगा है। हालांकि दुकानदार बाल्टी से बाहर निकालते हैं, लेकिन स्थिति रोजाना बारिश की वजह से बिगड़ी हुई है। लोगों का कहना हैं कि नालियों की सफाई तक नहीं कराई गई।
वर्जन -
कई सालों से बारिश के समय दुकान में भी पानी भर जाता है। कई बार रात के वक्त पानी भर गया, तो काफी नुकसान हुआ। कई बार दुकानदार निगम से शिकायत की, लेकिन समस्या की अनदेखी कर दी जाती है। - अमित कुमार, दुकानदार
विज्ञापन

तीन दिनों से सड़क पर पानी जमा है, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। व्यापारी और लोग जलभराव से निकलने को मजबूर है। - महेश चंद्र, दुकानदार
मामले की जानकारी नहीं है, सफाई नहीं हो रही है तो कर्मचारियों को भेजकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी और जलभराव की समस्या से निजात के आवश्यक कदम उठाएं जाएंगे। - डॉ. गरिमा मित्तल, निगमायुक्त फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें