बल्लभगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बल्लभगढ़ और तिगांव में 20 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण 49 लाख रुपये में होगा। जिला परिषद की ओर से 22 अप्रैल को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बल्लभगढ़ और तिगांव को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसे मंजूर कर धनराशि भी जारी कर दी गई है। इन शौचालय का निर्माण विद्यालय और सामुदायिक शौचालय के रूप में किया जाएगा।
ग्राम पंचायतों के अधीन स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय निर्माण की प्रक्रिया कई माह से लंबित पड़ी हुई थी। लेकिन, अब खंड विकास पंचायत ने फंड जारी कर दिया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल जिला परिषद ने बल्लभगढ़ तिगांव में शौचालय बनाने के प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन कई माह से निर्माण के लिए अधर में लटका हुआ था। शुक्रवार को बीडीपीओ ने निर्माण के धनराशि जारी कर दी गई है। बीडीपीओ प्रदीप कुमार का कहना हैं कि सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तेजी के साथ कराया जाएगा।