फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद में वार्डबंदी निर्धारित, 6 नए वार्ड बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शहरवासियों से वार्डबंदी को लेकर आपत्ति और सुझाव लेने के बाद उनमें उचित संशोधन करके सरकार ने फाइनल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। अब 19 जनवरी को आरक्षण के लिए ड्राॅ निकाला जाना है। ड्राॅ निकालने के बाद एससी और ओबीसी सीटों के लिए वार्ड आरक्षित कर दिए जाएंगे।
16 नवंबर की अंतिम तिथि तक कुल 59 शिकायतें मिली थीं। नगर निगम और बीएलओ की टीम ने भौतिक सत्यापन करने के बाद उचित शिकायतों में संशोधन करके रिपोर्ट सरकार को भेजी थी। वार्डबंदी में तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद एरिया को तीन वार्ड नंबर-34, 38 और 44 में बांटा गया है। इन वार्डों में वह 24 गांव भी शामिल हैं, जो निगम की सीमा में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन से आई शिकायतों का निपटारा करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। कमेटी में नगर निगम के तीनों जोन के ज्वाइंट कमिश्नर शामिल थे। कमेटी ने अपने-अपने जोन के निगम कर्मचारियों और बीएलओ के साथ मिलकर शिकायतों का भौतिक सत्यापन कराया। जो शिकायतें उचित पाई गईं, उनमें संशोधन कर दिया गया।
विज्ञापन



11 वार्डों में किया संशोधन
नगर निगम के कुल 46 वार्डों में से 11 वार्ड में संशोधन किया गया है। इनमें वार्ड नंबर 7, 8, 9, 10, 11, 17, 18, 22, 23, 40 और वार्ड नंबर 41 में संशोधन किया गया है। वार्ड नंबर 22, 23, 40 और 41 की सीमाओं में सुधार किया गया है। वार्ड नंबर 7, 8, 9, 10, 11, 17 और वार्ड नंबर 18 में पोलिंग बूथों में संशोधन किया गया है।
बीएलओ के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जो शिकायतें उचित पाई गईं, उनमें संशोधन किया गया है।

डॉ. आनंद शर्मा, एडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें