फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समाधान शिविर पोर्टल पर समय पर अपलोड करें एटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई : सीटीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सीटीएम अंकित कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ समाधान शिविर से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक कर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक लंबित मामले स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सीटीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निस्तारण हो चुका है, उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) बिना देरी के समाधान शिविर पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि एटीआर अपलोड करने में लापरवाही या शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में नगर निगम संयुक्त आयुक्त अमित मान, जिला परिषद सीईओ शिखा, एसडीएम डॉ. हनी बंसल, डीडीपीओ प्रामिंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें