फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके चौक की स्लिप रोड पर पार्किंग से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के दबाव से प्रभावित हो रही यातायात व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित बीके चौक की स्लिप रोड पर पार्किंग लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने वाहन सड़क किनारे और स्लिप रोड पर खड़े कर देते हैं। इसके कारण रास्ता संकरा हो जाता है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

स्लिप रोड पर वाहनों के खड़े होने से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने पर यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इस रोड पर जिला अस्पताल होने के कारण हमेशा एम्बुलेंस का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कई बार जाम लगने के कारण एम्बुलेंस को भी जाम में फंसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन


राहगीर जसपाल ने बताया कि यहां वाहन खड़े करने की उचित जगह नहीं है, इसलिए लोग स्लिप रोड पर गाड़ी लगा देते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है और आने-जाने वालों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन


वहीं, रमेश ने बताया कि स्लिप रोड पर वाहन खड़े होने से रास्ता काफी कम बचता है। कई बार प्रशासन की ओर से इन पर कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन फिर अगले दिन यहीं हाल हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें