फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चाचा-भतीजे पर चाकू से किया हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने मारपीट के बाद तीन हजार रुपये भी लूटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव नहरावली में लोगों ने चाचा-भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आरोपियों ने तीन हजार रुपये भी लूट लिए। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। छायंसा थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नहरावली निवासी विपिन ने बताया कि वह शाम के समय अटाली चौक के पास नाई की दुकान पर बाल कटवाने के लिए गया था। दुकान पर गांव का हरिपाल नामक व्यक्ति पहले से बैठा हुआ था। उसने विपिन को देखते ही अपशब्द कहने शुरू कर दिए। कहासुनी के बाद विपिन दुकान से चला गया। रास्ते में हरिपाल, संजू, ब्रह्म सहित कुछ अन्य युवकों ने पीछे से आकर विपिन को रोककर पेट में चाकू मार दिया। विपिन अपनी जान बचाकर चाचा जवाहर सिंह के ट्यूबवेल पर चला गया। वहां पर मारपीट के दौरान आरोपियों ने जवाहर सिंह पर भी चाकू से हमला कर दिया। वहीं जवाहर सिंह के तीन हजार रुपये भी छीनकर ले गए। वहीं दूसरी ओर गांव नरहावली निवासी हरिपाल ने बताया कि गौतम नाई की दुकान अटाली मोड़ पर बाल बनवाने के लिए गया था। वह दुकान पर बैठा हुआ था। दुकान पर विपिन, आकाश, जवाहर, मोहित व अन्य दो ने उनको जबरदस्ती दुकान से बाहर खींच लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी आकाश ने चाकू से उनके ऊपर हमला कर दिया वहीं गले से चेन छीन ली। आरोप है कि मोहित पर पिस्तौल से भी हमला किया। थाना छांयसा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें