फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 137

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में डेंगू व वायरल बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहरी क्षेत्र में रोज डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी डेंगू के दो नए मरीज मिले। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 137 हो गई है। वहीं कुछ दिनों से मलेरिया के मरीज नहीं मिल रहे हैं। मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या 9 है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. राम भगत ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लार्वा चेकिंग के साथ फॉगिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। डॉ. राम भगत ने बताया कि शनिवार को लार्वा मिलने पर 165 लोगों को नोटिस जारी किया गया है जबकि 1100 घरों की जांच की गई। अभी तक 3500 लोगों को नोटिस जारी हो चुका है।
दूसरी ओर बीके अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग लगातार डेंगू नियंत्रण के लिए प्रयास करते रहने का दावा कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एंटी लार्वा एक्टिविटी के तहत रोजाना घरों, ऑफिस, कंपनियों व सार्वजनिक जगहों पर जाकर लार्वा की जांच हो रही है। लार्वा मिलने पर उसे नष्ट किया जा रहा है और लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। इस काम में स्वास्थ्य विभाग की 40 से अधिक टीमें बनी हुई हैं। शनिवार को भी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर एक्टिविटी चलाई और लार्वा मिलने पर 165 लोगों को नोटिस जारी किए। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राम भगत ने बताया कि डेंगू-मलेरिया नियंत्रण के लिए प्रयास जारी हैं। लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। लोग अपने घरों में पानी एकत्र न होने दें। बुखार के मरीजों की स्लाइड भी तैयार कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें लोग : उपायुक्त
उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि बारिश के मौसम में मच्छरों से डेंगू व मलेरिया जैसी अनेक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। उपायुक्त ने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें। अपने घरों में सप्ताह में एक बार मच्छर नाशक दवाई का छिड़काव अवश्य करें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे हर रविवार को ड्राई डे (शुष्क दिवस) के रूप में मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें