फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जन्मदिन की पार्टी में बीयर की पेटी मंगवाने से इन्कार पर दो दोस्तों को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छह आरोपियों पर लाठी-डंडों और नुकीली चीज से हमला करने का आरोप
विज्ञापन

भूपानी के मक्कड़ फार्म में रात 11 बजे हुई घटना, कार में भी तोड़फोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जन्मदिन की पार्टी में बीयर की पेटी मंगवाने से इन्कार करने पर दो दोस्तों से मारपीट का मामला सामने आया है। भूपानी थाना क्षेत्र के मक्कड़ फार्म में हुई घटना में दोनों घायल हो गए। आरोप है कि छह युवकों ने लाठी-डंडों और नुकीली चीज से हमला करने के बाद एक कार में भी तोड़फोड़ की । पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 22 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पलवल के ककराली गांव निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीस अक्तूबर को उसके दोस्त चांद मोहम्मद का जन्मदिन था। चांद ने उसे भूपानी गांव स्थित मक्कड़ फार्म में आयोजित पार्टी में बुलाया था। साहिल अपने दोस्त प्रभात के साथ कार में सवार होकर बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 से फार्म पहुंचा था। वहां सभी ने साथ बैठकर खाना-पीना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे साहिल और प्रभात घर लौटने लगे तो चांद और उसके साथी लकी ने साहिल से बीयर की पेटी मंगवाने को कहा था। साहिल ने देर होने की बात कहकर इन्कार कर दिया। दोनों कार के पास पहुंचे तो आरोप है कि चांद, शिवम, लकी, साहिल, गोलू और गर्व ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने नुकीली चीज से भी वार किए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 21 अक्तूबर को साहिल की शिकायत पर जांच शुरू की गई। अस्पताल से साहिल और प्रभात की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की गई। साहिल की रिपोर्ट में छाती से पेट तक, दाएं कोहनी और बाएं हाथ पर धारदार वस्तु से चोट लगने का उल्लेख है। प्रभात की रिपोर्ट में भी चोटें दर्ज हैं। इसके आधार पर भूपानी थाना पुलिस ने 22 अक्तूबर को छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें