फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन साल बाद परिवार से मिला गुरदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम ने कासगंज स्थित आश्रम से सकुशल बरामद किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। करीब तीन साल से लापता 46 वर्षीय गुरदीप को फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच केएटी टीम ने उत्तर प्रदेश के कासगंज स्थित आश्रम से सकुशल बरामद कर परिवार से मिलवा दिया। गुरदीप मानसिक रूप से कमजोर हैं और बोलने में असमर्थ होने के कारण अपना नाम-पता और परिवार की जानकारी नहीं दे पाते थे। गुरदीप इस्माइलपुर की चंडीगढ़ कॉलोनी निवासी हैं। वह 25 अगस्त 2023 से लापता थे। उनकी तलाश में पुलिस टीम ने मंदिरों, गुरुद्वारों, अस्पतालों और आश्रमों में जानकारी जुटाई। देशभर के आश्रमों से संपर्क करने के बाद टीम को उनके कासगंज स्थित तुलसीदास जन्मभूमि आश्रम में होने का पता चला। वह करीब एक साल से वहां रह रहे थे। उन्हें सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवाया। लंबे समय बाद गुरदीप को देखकर परिवार के सदस्यों की आंखें भर आईं। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें