फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 किलो मीट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ृबल्लभगढ़। धौज थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर साकिर और ताहिर को लगभग 200 किलो मीट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि ये गोमांस हो सकता है। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव फतेहपुर तगा से फरीदाबाद तक मीट की सप्लाई की सूचना मिली थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकाबंदी की। जांच के दौरान सफेद रंग की गाड़ी गांव फतेहपुर तगा की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोकी, उसमें चालक सीट पर साकिर औक साइड की सीट पर ताहिर बैठे थे। जांच के दौरान कार में मीट भरा हुआ मिला, जोकि करीब 200 किलो था। इसके लिए लाइसेंस और परमिट मांगने पर पता चला कि यह अवैध सप्लाई है। इसकी सूचना पशु चिकित्सक डॉ. राजीव फतेहपुर तगा को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें