फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोचिंग जा रही छात्रा का ऑटो सवार युवकों ने किया अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस की नाकाबंदी देख छात्रा को छोड़कर फरार हुए आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। घर से कोचिंग सेंटर जा रही छात्रा का ऑटो सवार युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। परिजनों को सूचना मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की नाकाबंदी देखते ही आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर दो नामजद सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से कोचिंग के लिए गई थी। रसूलपुर चौक से उसकी बेटी कोचिंग सेंटर जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गई। आरोप है कि ऑटो में पहले से छह-सात युवक बैठे हुए थे। चालक ऑटो को दूसरी दिशा में ले जाने लगा। छात्रा ने चालक से इस बारे पूछा तो उसने कहा कि वह उसे सीधा कोचिंग सेंटर पहुंचा देगा। उन्हें सूचना मिली कि उसकी बेटी को ऑटो में बिठाकर दूसरी दिशा में ले जाया जा रहा है तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तुरंत नाकाबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख आरोपी छात्रा को पंचवटी चौक के समीप छोड़कर फरार हो गए। छात्रा ने बताया कि आरोपी आपस में सोनू व रोहित नाम ले रहे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें