फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंगलवार रात हुई बूंदाबांदी से गेहूं भीगा, किसान व आढ़ती चिंतित

Thu, 25 Apr 2024 01:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। मंगलवार रात हुई बूंदाबांदी से अनाज मंडी में उठान न होने से कट्टों में भरा गेहूं भीग गया। हालांकि बारिश ज्यादा न होने से गेहूं खराब होने से तो बच गया, लेकिन अब आढ़तियों व किसानों को दोबारा बारिश होने से गेहूं खराब होने का डर सताने लगा है। किसानों ने जहां सरकार से उनके द्वारा बेचे गए गेहूं की अदायगी की मांग की है, वहीं आढ़ती लगातार गेहूं का उठान कराने की मांग कर रहे हैं। इन सबके बावजूद जिले में गेहूं उठान प्रक्रिया बेहद धीमी है। गेहूं का उठान न होने पर एक बार आढ़ती पलवल अनाज मंडी में ताला लगा चुके हैं और अब फिर से मार्केट कमेटी के साथ-साथ मंडी के चारों तरफ ताला लगाने का मन बना रहे हैं। आढ़तियों ने चेतावनी दी है कि गेहूं का उठान न होने पर वे अधिकारियों को मंडी में घुसने नहीं देंगे।
वहीं, आढ़तियों की चेतावनी है कि बारिश होने पर यदि गेहूं खराब हुआ तो उसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। किसानों द्वारा बेचे गए गेहूं का भुगतान करना होगा, अब चाहे गेहूं खराब हो या ठीक रहे। उधर, किसानों ने गेहूं बेचने के 15 दिन बाद भी भुगतान न होने पर उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना देने का मन बना लिया है। किसान राम सिंह, सुंदर लाल, मनोहर, सुमेर सिंह, गजेंद्र, भुल्ली, शमशेर, खजान सिंंह का कहना है कि उनके द्वारा 20 दिन पहले गेहूं बेचा जा चुका है, लेकिन उनका भुगतान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि सरकार की नीति के अनुसार गेहूं का उठान न होने तक उनका भुगतान नहीं होगा, लेकिन उसमें किसानों की क्या गलती है। किसान गेहूं बेच चुके हैं तथा सरकार 72 घंटे में भुगतान करने के वायदे को पूरा करे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में उनका भुगतान नहीं हुआ तो वे उपायुक्त कार्यालय पर जाकर धरना देकर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

आधा घंटा हुई बारिश, किसानों व आढ़तियों में बनी रही चिंता
मंगलवार रात करीब 8 बजे मौसम खराब होने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बारिश तेज नहीं थी, लेकिन आधा घंटा तक बूंदाबांदी रही। इससे मंडियों में रखे गेहूं के कट्टे भीग गए। बाद में मंडी प्रशासन ने उन गेहूं के कट्टों को ढकने का प्रयास किया, लेकिन कट्टे पहले ही भीग गए थे। वैसे नुकसान तो नहीं हुआ, फिर भी गेहूं में सीलन आ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि फिर से बारिश आई तो गेहूं पूरी तरह से खराब हो जाएगा। अब भी गेहूं को सुखाना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जनगेहूं का उठान कराया जा रहा है। जल्द ही पूरा गेहूं मंडी से उठवा लिया जाएगा। किसानों का भुगतान करने के लिए भी एजेंसियों के अधिकारियों को बोल दिया गया है। जल्द किसानों का सारा भुगतान हो जाएगा।
- मंजीत, सचिव मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें