फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ओडिशा भेजी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के अस्पतालों में इन दिनों ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। हालात ये हैं कि शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल ईएसआई मेडिकल कॉलेज के बाहर भी प्रशासन ने ऑक्सीजन बेड नहीं होने का बैनर भी लगा दिया है। हालात को काबू करने के लिए बृहस्पतिवार को एक मालगाड़ी को ऑक्सीजन एक्सप्रेस बनाकर ओडिशा के लिए रवाना किया गया। जल्द ही ट्रेन ऑक्सीजन लेकर वापस आ जाएगी।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों में ओडिशा सरकार उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश व अन्य राज्यों में करीब 510 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध करा चुकी है। वहां ऑक्सीजन के कई प्लांट लगे हुए हैं। इससे की वहां पर ऑक्सीजन की उपलब्धता ज्यादा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रेलवे तुगलकाबाद की एरिया ऑफिसर भावना जैन की देखरेख में फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन भेजी गई है। ट्रेन में खाली टैंकर लोड किए गए हैं। इनमें ऑक्सीजन भरकर लाया जाएगा। गृहमंत्री अनिल विज ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। इस मौके पर टीआई कुमार घनश्याम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें