फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीकरी के पास ट्रक पलटने से हाईवे पर चार घंटे यातायात रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार तड़के सीकरी के पास एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक में लदी चने की बोरियां सड़क पर फैल गईं, जिससे दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात करीब चार घंटे तक बाधित रहा। यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को साइड कराया। जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

सेक्टर-58 थाना पुलिस ने बताया कि पलवल से दिल्ली की ओर जा रहे ट्रक का संतुलन चालक को झपकी आने के कारण बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल करीब दस मीटर तक टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-58, सीकरी और ट्रैफिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से ट्रक व बोरियां हटाकर यातायात बहाल किया। यातायात व्यवस्था सुचारू करने में करीब चार घंटे लगे और सुबह सात बजे के बाद हालात सामान्य हो पाए। इस दौरान पलवल से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को दूसरी लेन से निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें