फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हल्की बारिश ने मौसम किया सुहाना, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में सोमवार को पड़ी फुहारों ने मौसम सुहावना कर दिया। पूरे दिन बादल छाए रहने और तापमान में कमी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई।
उत्तर भारत, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से हल्की बारिश से सोमवार को फरीदाबाद का मौसम सुहावना रहा। सोमवार सुबह और दोपहर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने .5 एमएम बारिश दर्ज की। हल्की पड़ी फुहारों ने शहर का मौसम खुशनुमा कर दिया। ऐसे में गर्मी से लोगों को पूरे दिन राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे। रविवार के मुकाबले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 24 घंटे में अधिकतम तापमान में भी 3.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में मौसम में अधिक बदलाव के संकेत नहीं है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें