फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। मलेरना रोड पर रविवार देर शाम ईंटों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार आरिफ (आदर्श नगर निवासी) की मौत हो गई। आरोप है कि टक्कर के बाद चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने के बजाय युवक के ऊपर चढ़ा दी। पुलिस ने आरोपी चालक रमन को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरिफ बाइक से मलेरना रोड से गुजर रहा था। तभी पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद आरिफ ट्रॉली की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आरिफ एक कंपनी में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी, तीन साल का बेटा और छह साल की बेटी हैं। करीब तीन साल पहले उसके भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें