फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दूसरी मेरिट पर दाखिले का अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्नातक (यूजी) सीटों पर दूसरी मेरिट लिस्ट की दाखिला प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) की ओर से इसके बाद कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। दोनों मेरिट लिस्ट पर लगभग 60 फीसदी सीटें भरने की उम्मीद है। हालांकि, स्पष्ट स्थिति शनिवार को सामने आ सकेगी। वहीं, 28 सितंबर से ओपन काउंसलिंग के तहत कॉलेज स्तर पर रिक्त सीटें भरी जाएंगी। इसके लिए कॉलेज स्तर पर ही दाखिला व मेरिट प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

डीएचई के दाखिला शेड्यूल अनुसार, बुधवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। दो मेरिट लिस्ट के दाखिले पूरे होते ही यूजी सीट आवंटन कॉलेज स्तर पर शुरू हो जाएगा। ऐसे में छात्र अपने स्तर पर कॉलेज तक दौड़ भाग करेंगे। इसके लिए कॉलेज में ही जाना होगा। क़ॉलेज नोटिस बोर्ड पर नजर रखने के बाद ही दाखिला सुनिश्चित हो सकेगा। हालांकि, अभी तक मेरिट होल्डर ही दाखिले की रेस में अपनी सीट पक्की कर सके हैं। बीएससी-बीकॉम जैसे परंपरागत कोर्स में दाखिले के लिए 90 फीसदी से कम अंक वालों का नंबर नहीं लगा है। इसकी शिकायत छात्र कॉलेज प्रबंधन से कर रहे हैं। हालांकि, कॉलेज अपने स्तर पर ओपन मेरिट में भाग्य आजमाने की सलाह छात्रों को दे रहे हैं।
28 सितंबर से होंगे ओपन काउंसलिंग के आवेदन
दो मेरिट लिस्ट के दाखिले पूरे होने के बाद आवेदन से चूके छात्रों को फिर से एक मौका दिया जाएगा। ऐसे छात्र रिक्त सीटों पर एक बार फिर दाखिले की संभावना बना सकेंगे। इस बार पहली मेरिट लिस्ट में करीब 30 फीसदी सीटें भरी हैं। दोनों लिस्ट में करीब 60 फीसदी सीटें भरेंगी। ऐसे में 30 फीसदी सीटों पर एक बार फिर से आवेदन कर वंचित छात्र अपनी किस्मत आजमा सकेंगे।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं है। संदेह की स्थिति में छात्र कॉलेज में सीधे संपर्क करें। मेरिट लिस्ट से वंचित छात्र 28 सितंबर से शुरू होने वाले ओपन काउंसलिंग के दाखिलों में शामिल हों।
विज्ञापन

- डॉ. एमके गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय नेहरू कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें