फरीदाबाद। जिले में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। शहीदी दिवस पर बृहस्पतिवार अवकाश वाले दिन भी 32270 लोगों ने टीका लगवाया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को 86 केंद्रों पर टीका लगाया। इसमें 10 निजी अस्पताल भी शामिल हैं। जिले 21419 लोगों ने पहली डोज, जबकि 10851 दूसरी डोज लगवाई।
वहीं, 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग में 17149 ने पहली, 8007 ने दूसरी, 45 से 60 वर्ष आयुवर्ग में 3658 ने पहला टीका और 2306 ने दूसरा टीका लगाकर खुद को गंभीर संक्रमण से सुरक्षित किया। 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 612 ने पहली और 468 ने दूसरी डोज लगवाई। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 31 सरकारी सेशन में और 14 निजी अस्पतालों में टीकाकरण शिविर चलाया जाएगा। ब्यूरो