फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैले में मिला बच्ची का शव: तीन वर्षीय मासूम की गला रेत कर हत्या, मुंह में ठूंसा था कपड़ा; बली चढ़ाने की आशंका

Wed, 15 Nov 2023 12:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदबाद

सार

बच्ची का शव पड़ोस के मकान के बाथरुम में थैले में मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। बच्ची का गला कटा था। शुरुआत जांच में बच्ची की बली चढ़ाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में एक तीन वर्षीय बच्ची की मंगलवार रात निर्ममता से हत्या कर दी गई। देर रात को बच्ची का शव पड़ोस के मकान के बाथरुम में थैले में मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। बच्ची का गला कटा था। शुरुआत जांच में बच्ची की बली चढ़ाने की आशंका जताई गई है। 17 नवंबर को बच्ची का जन्मदिन भी था। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलरुप से बिहार के मुजफ्फरपुर निलवासी सुनील राजीव कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को घर में गोवर्धन पूजा की तैयारियों में लगा था। दो दिन बाद 17 नवंबर को बच्ची का जन्मदिन था। उसकी भी तैयारियां की जा रही थी। उन्होंने बताया कि उनकी तीन साल की बेटी संध्या अचानक घर से खेलते-खेलते गायब हो गई। अचानक गायब होने से उन्हें गहरा धक्का लगा। दोपहर दो बजे तक जब बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। इस पर बच्ची की तलाश शुरू की गई। पुलिस को सूचना दी। 

एसीपी सुधीर तनेजा ने बताया कि मंगलवार देर रात पड़ोस के मकान के बाथरुम में बच्ची का शव थैले में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने किराए के मकान में रहने वाले दो युवकों सुरेश गिरी (40) और घनश्याम (20) हिरासत में ले लिया। दोनों युवक बिहार के रहने वाले हैं और इनके तीसरे साथी की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें