फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन इमारत में सो रहे तीन को चाकुओं से गोदा, दो की मौत

विज्ञापन
घायल मोनू बीके नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र के नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 में शनिवार रात निर्माणाधीन मकान में सो रहे तीन मजदूरों पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या के कारण और हमलावरों के बारे में पता नहीं लगा है। क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से यूपी के बागपत स्थित गांव ढोला निवासी राजेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ पर्वतीय कॉलोनी नंगला एन्क्लेव-2 में परिवार सहित रहते हैं। राजेंद्र अपने मकान की मरम्मत करवा रहे हैं। इसके चलते वह इन दिनों बागपत चले गए। वहीं, उनके दोनों बेटे, पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के साथ किराए के मकान में रह रहे हैं। राजेंद्र के छोटे बेटे विपिन ने बताया कि उन्होंने करीब पांच महीने पहले मरम्मत कार्य शुरू किया था। इसके लिये उन्होंने अपने गांव से दो राजमिस्त्री आकाश, मोनू और रामबीर नाम के बेलदार को बुला रखा।
तीनों दिन में काम करने के बाद उसी मकान में ही सोते थे। शनिवार रात तीनों मकान में सोए हुए थे। रात करीब 12 बजे अज्ञात हत्यारों ने तीनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। रामवीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मोनू को उपचार के लिए बीके अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें