दुकानदार जय बोध ने बताया कि उनकी सेक्टर 9-10 की डिवाइडिंग रोड पर कई सालों से पान का खोखा चला रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर तीन बदमाश आए और उनके ऊपर पिस्तौल को तान दी। बदमाशों ने उससे दुकान की महंगी सिगरेट निकालने के लिए कहा। डर के चलते छह हजार रुपये दे दिए। उसके बाद आरोपी दुकान के अंदर रखी 40 से अधिक सिगरेट की डिब्बियों को लूट कर फरार हो गए। सिगरेट की डिब्बी करीब 15 हजार रुपये की बताई जा रही है।
आरोपियों की गाड़ी पर कोई भी नंबर नहीं था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ब्रेजा कार लेकर फरार हो गए। थाना सेक्टर-8 प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि दुकानदार की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।