फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वाली दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम पर हमला करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने दो महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कलंदर कॉलोनी निवासी जहीर, मोनिका और शकीला के रूप में हुई। पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम कंट्रोल रूम में जेसीबी चौक पर बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये की झपटमारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच-65 की टीम ने आरोपियों को पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर बदमाशों की पहचान की गई। फिर उन्हें पकड़ने के लिए बस स्टैंड चौकी क्षेत्र स्थित कलंदर कॉलोनी में पहुंची। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम को देखते ही आरोपी पक्ष के 20 से 25 महिला समेत पुरुषों ने चाकू, लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें क्राइम ब्रांच प्रभारी ब्रह्म प्रकाश, एएसआई ईश्वर, सिपाही अनिल और संदीप को गंभीर चोटें आईं। उन्हें नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। इनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने व हमला करने की धाराओं के तहत शहर बल्लभगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 के प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने दो महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त बाइक पड़ोसी की है और उन्हें बचाने के लिए ही पुलिस टीम पर हमला किया था। अदालत में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें