फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बालिका शिक्षा वाहन के चालक साथ मारपीट में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में लिया, चालक से रंजिश में की थी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। नूंह जिले के नगीना थाना क्षेत्र में 4 फरवरी को हरियाणा रोडवेज की बालिका शिक्षा वाहिनी बस के चालक तौफीक के साथ मारपीट के मामलें में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपियों में फरहान व रोहन पुत्र हारिस निवासी कुलताजपुर और हासिर पुत्र इमरान निवासी पिथोरपुरी शामिल हैं। इनके अतिरिक्त एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन


उप-पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया है कि यह हमला बस चालक के साथ रंजिशन और कहासुनी के कारण हुआ। आरोपियों ने बस के शीशे तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, लेकिन छात्राओं के पीछा करने या छेड़छाड़ से जुड़े आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के सभी पहलुओं पर गहनता से काम किया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। बताते चलें कि आरोपियों ने बस को नाले के पास रोका और लाठी-डंडों से बस चालक के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। नगीना थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था । पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह घटना मुख्य रूप से आपसी विवाद से जुड़ी प्रतीत हो रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है, जबकि नाबालिग के मामले में कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें