फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक को ई-मेल कर बीके को बम से उड़ाने की दी धमकी, जांच में पाया गया फर्जी

विज्ञापन
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में लोगों की जांच करते सुरक्षाकर्मी । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल बीके में कार्यरत एक चिकित्सक को ई-मेल कर किसी ने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अस्पताल में पुलिस फोर्स और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया। जगह-जगह अस्पताल में सघन तलाशी लेने के बाद जब कुछ नहीं मिला तक कहीं जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। जांच में ई-मेल पर मिली धमकी फर्जी पाई गई।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व मंगलवार को किसी ने महिला चिकित्सक को फर्जी मेल भेजकर बीके अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अस्पताल में भारी पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक सघन तलाशी लेने के बाद कुछ भी नहीं मिला। फर्जी मेल करने वाले की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना पुलिस रूटीन जांच पड़ताल के तहत बीके अस्पताल गई थी। फर्जी मेल की बात सामने आई है। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें