फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष एक दिन में रिकॉर्ड 487 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 487 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई। बीते 24 घंटों में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। जिले में इस वर्ष संक्रमण का यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं मंगलवार को 244 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने में सफल हुए। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 51 हजार के पार हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 51205 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2723 है। इसमें से 329 अस्पताल में भर्ती है। शेष 2394 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। अस्पताल में भर्ती 65 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। शेष छह मरीज वेंटिलेटर पर हैं। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब तक 63289 सैंपल लिए गए हैं। प्रति एक लाख की आबादी पर 33516 सैंपल लिए जा रहे हैं। मंगलवार को कुल 3516 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2914 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें