फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नहीं हुई बारिश, गर्मी और उमस से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




फरीदाबाद। मंगलवार को शहरवासियों को गर्मी और उमस ने जमकर परेशान किया। मौसम विभाग ने दिन में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन फरीदाबाद में पूरे दिन बारिश नहीं हुई। तेज धूप तो नहीं निकली, लेकिन बादलों के बीच उमस और तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।



मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर वातावरण में नमी बनी रही, जिससे पसीना और चिपचिपाहट से लोग परेशान नजर आए। सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही भी कम रही और लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी से राहत के लिए लोग पेय पदार्थों, नारियल पानी, लस्सी और शीतल पेय की दुकानों पर उमड़ते नजर आए।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ रही उमस और गर्मी से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे चक्कर आना, थकावट और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि धूप में निकलने से बचें और तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
विज्ञापन




मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें