फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस आयुक्त के समक्ष रखीं नहर पार क्षेत्र की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेफा एसोसिएशन के सदस्यों ने की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की ग्रेफा एसोसिएशन के सदस्य मंगलवार को पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता एवं डीसीपी सेंट्रल ऊषा रानी से मिले। इस दौरान उन्होंने नहर पार क्षेत्र की सोसाइटियों में रह रहे हजारों नागरिकों से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
पुलिस आयुक्त से बैठक के दौरान ग्रेफा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र में घटती गश्त, असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों, ट्रैफिक अव्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, सीसीटीवी की कमी तथा स्थानीय पुलिस की आरडब्ल्यूए के साथ समन्वय की कमी जैसी गंभीर समस्याएं रखीं। पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने डीसीपी सेंट्रल को निर्देश दिए कि वह इन समस्याओं के समाधान हेतु जरूरी कदम उठाएं और संबंधित अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रेफा के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी सेंट्रल ऊषा रानी से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रशासन आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्रेफा एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता ओ पी शर्मा ने बताया कि यह बैठक नागरिकों की सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इस मौके पर विकास खत्री जनरल सेक्रेटरी, अरुण जॉइंट सेक्रेटरी, विंग कमांडर सतिंदर दुग्गल एग्जीक्यूटिव मेम्बर, सुमेर खत्री, राजकुमार भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें