फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रांसफॉर्मर से तेल और कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम को 63 हजार रुपये का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना छांयसा क्षेत्र में बिजली निगम के एक ट्रांसफॉर्मर से तेल और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात से बिजली निगम को करीब 63 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली निगम के एसडीओ नीरज त्यागी ने बताया कि जुन्हैडा रोड पर 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर स्थापित है। आरोप है कि 16 जून की रात चोरों ने ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर उसका तेल और अंदर लगे कीमती उपकरण चोरी कर लिए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में ट्रांसफॉर्मर एच-पोल से नीचे गिरा हुआ मिला तथा उसका अधिकांश सामान गायब पाया गया। विभागीय आकलन के अनुसार चोरी से करीब 63 हजार 123 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




इस वारदात के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत के आधार पर थाना छांयसा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें