फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का प्रयास करने वाले को महिला ने दांत काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। छांयसा थाना इलाके में बाइक सवार युवक ने खेत में काम कर रही महिला से लूटपाट का प्रयास किया। महिला ने खुद को बचाने के लिए आरोपी को दांत से काट लिया। वह मौके से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नरियाला गांव निवासी कमलेश ने पुलिस को बताया कि बेटे शशि के साथ सोमवार को खेतों में चारा काटने के लिए गई थी। बाद में वह बाजरे के खेत में घास काटने लगी। शशि दूसरे खेत में चला गया। इसी दौरान पन्हेड़ा रोड की तरफ से एक युवक बाइक से खेत पर आ गया। उसने बाइक को फसल की आड़ में खड़ी कर दिया।
फिर अचानक आकर महिला का मुंह दबा दिया। एक हाथ से कानों के कुंडल को खींचने लगा। खुद को उससे छुड़ाने के लिए कमलेश ने डटकर सामना किया। उसने आरोपी को पकड़कर अपने दांतों से काट लिया और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। इतने में युवक मोटरसाइकिल लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें