फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार से महिला को 100 मीटर तक घसीटा, टुकड़ों में समेटना पड़ा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी चौक के पास हादसा, पति के साथ स्कूटी से घर आ रही थी
विज्ञापन


एक अन्य हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में लोगों की मानवीयता इस कदर खत्म होती जा रही है कि हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाना तो दूर, बल्कि भागने के चक्कर में उसे सड़क पर घसीटने से भी गुरेज नहीं करते। शहर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आरोपी चालक उसे 100 मीटर तक घसीटता रहा। पुलिस ने सड़क से महिला के शव के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-23 संजय काॅलोनी निवासी राम बाबू पाठक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ स्कूटी से कैली गांव में आयोजित शादी समारोह में गया था। रात करीब साढे़ नौ बजे वापस आते समय जेसीबी चौक के पास तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में रामबाबू पत्नी सहित सड़क पर गिर गए। टक्कर मारने के बाद भी आरोपी चालक ने कार नहीं रोकी। सुनीता कार के अगले हिस्से में फंस गई। चालक उसे 100 मीटर तक घसीटता रहा। इससे महिला की मौत हो गई। चालक फरार हो गया। अन्य वाहन चालकों ने रामबाबू को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर सड़क से महिला के शरीर के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में पल्ला की श्याम काॅलोनी निवासी राजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शनिवार को उसका भाई शिवम तिवारी (30) अपने दोस्त रवि सिंह के साथ उससे मिलने आया था। रात करीब बारह बजे तीनों दिल्ली के ओखला जाने के लिए निकले। शिवम और रवि एक बाइक पर आगे चल रहे थे। बाईपास रोड पर नरेंद्र मार्केट के सामने तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने शिवम की बाइक को टक्कर मार दी। घटना में शिवम और रवि गिर गए। आरोपी चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय दोनों के ऊपर चढ़ा दी। इससे पहले कि आरोपी मौके से भाग पाता, राजीव ने शोर मचा दिया। खुद को घिरा देख आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में दोनों को दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई, जबकि रवि की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें