फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राण प्रतिष्ठा- पीवीआर में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
100 रुपये की टिकट लेकर दर्शकों ने देखा लाइव प्रसारण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के पीवीआर और मल्टीप्लेक्स में अयोध्या में आयोजित श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। दर्शकों ने 100 रुपये की टिकट लेकर लाइव प्रसारण देखा। सोमवार को पीवीआर संचालकों द्वारा कई बड़े शो रद्द कर दिए गए। इस दौरान लगभग सभी मल्टीप्लेक्स लोगों से फुल भरे नजर आए।
विज्ञापन

शहर में करीब 10 पीवीआर और मल्टीप्लेक्स हैं। इनमें करीब 3500 से अधिक सीटें हैं। इनमें डंकी, मैं हूं अटल, हनुमान जैसी फिल्म दिखाई जा रही हैं। सोमवार को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां शहर में जगह-जगह बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, लोगों को अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाने के लिए पीवीआर और मल्टीप्लेक्स में प्रसारण की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसके लिए 100 रुपये की टिकट भी रखी गई थी। इस दौरान लगभग सभी मल्टीप्लेक्स दर्शकों से फुल रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग सेक्टर-20 के ईएफ-3 मॉल स्थित आइनॉक्स सिनेमा के यूनिट प्रमुख राजीव सिंह ने बताया कि उनके यहां शो के लिए 700 सीटें थीं और सभी दर्शकों से फुल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें