फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रातभर झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Fri, 01 Aug 2025 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आज और कल भी बारिश की संभावना
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में बृहस्पतिवार देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे जिले को तरबतर कर दिया। मोहना में सबसे अधिक 67 मिमी, बड़खल में 64 और फरीदाबाद शहर में 44 मिमी बारिश दर्ज की गई। लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह का मौसम खासा सुहावना रहा।

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई लेकिन दोपहर होते-होते सूरज ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और गर्मी थोड़ी बढ़ गई। हालांकि हवा में नमी बनी रहने के कारण तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 75 प्रतिशत तक रही जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन



शनिवार को भी फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। खासकर दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल छाए रहने से तेज धूप नहीं पड़ेगी, जिससे मौसम में ठंडक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें