फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मार्केट नंबर-1 स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर का 68वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। दो दिवसीय आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर प्रांगण में रविवार शाम बालाजी की भव्य चौकी का आयोजन किया गया। भजन गायक रोहित कपूर और दीपक लक्खा ने भजनों से ऐसा भक्तिमय माहौल बनाया कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य लोगों ने आहुति दी। इसके बाद 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ और विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान वार्ड नंबर-9 की पार्षद संगीता भाटिया और नीरज भाटिया रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें