फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पांच दिन में पूरी की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

विज्ञापन
ब्रज चौरसिया कोस की परिक्रमा को पांच दिनों में पूरा करने पर श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन। फोटो स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा मात्र पांच दिनों में पूर्ण कर गांव बंचारी लौटे श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने बंचारी गांव से परिक्रमा का शुभारंभ किया था और लगातार पदयात्रा करते हुए इसे निर्धारित समय से कम अवधि में पूरा किया।

इस अवसर पर शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा अधिकमास के दौरान विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर श्रद्धालु इस परिक्रमा को पूरा करने में आठ से दस दिन का समय लेते हैं, लेकिन इस दल ने प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर पैदल चलकर इसे पांच दिनों में पूरा किया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रा की सफलता का श्रेय सीमा वशिष्ठ को भी दिया, जिन्होंने पूरे समय श्रद्धालुओं का मनोबल बढ़ाया और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अरुण और अनुज ने कहा कि यह परिक्रमा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति, भक्ति और सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें