फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य और गान में छात्राओं ने बटोरी तालियां, तीन दिवसीय जोनल युवा महोत्सव का समापन

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 16ए स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जोनल यूथ फेस्टीवल में हरियाणवी प्रस्तुत - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज में चल रहा तीन दिवसीय जोनल युवा महोत्सव का बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वहीं, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेंद्र कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जोनल युवा समारोह के तीसरे दिन प्रथम स्टेज पर कव्वाली और सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों की 8 टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन

दूसरे स्टेज पर सामूहिक हरियाणवी गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीसरे स्टेज पर एलोकशन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पांचवें स्टेज पर रंगोली और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीनों दिन मिलाकर कुल 41 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में निरीक्षक डा. शमशेर सिंह अहलावत, एसएसबी अस्पताल के निदेशक डॉ. एसएस बंसल और विभिन्न कालेजों के प्राचार्य शामिल हुए। इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डा. राजपाल सभी को शुभकामनाएं दी। वहीं, एमडीयू की ओर से अब अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अभी युवा महोत्सव की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। पहली बार ऐसा होगा कि पहले तीन स्थानों पर रहने वाली टीम अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगी।
महोत्सव के ओवरऑल विजेताओं के नाम
समूह नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, समूह गान प्रतियोगिता, सिंग फार टीचर्स, पैरेंट्स, सोल्जर और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में केएल मेहता दयानंद कॉलेज की टीम ने बाजी मारी। जबकि लाइट म्यूजिक वोकल, संस्कृत भाषण, कार्टूनिंग प्रतियोगिता में डीएवी शताब्दी कॉलेज के छात्र प्रथम रहे। वहीं, कविता पाठ अंग्रेजी, कविता पाठ पंजाबी में राजकीय महिला कॉलेज की टीम विजेता रही। क्ले मॉडलिंग, क्लासिकल म्यूजिक, कविता पाठ उर्दू, क्लासिकल म्यूजिक इंस्टूूमेंटल, सोलो डांस मेल में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय की टीम बाजी मारी। सोलो डांस फीमेल में पलवल सरस्वती महिला महाविद्यालय की टीम विजेता रही। बेहतरीन एक्टर का खिताब जीजीडीएसडी पलवल और बेहतरीन एक्ट्रेस का खिताब इंस्टीट्यूट ऑफ ला एंड रिसर्च फरीदाबाद को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें