फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2020 से शुरू हुई थी रंजिश, दहशत फैलाना था मकसद, आरोपी प्रदीप एवं ललित आपस में ममेरे भाई हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद (कैलाश गठवाल)। दिनदहाड़े सड़क पर हुई भयावह घटना की शुरुआत साल 2020 से ही हो चुकी थी। मनीष और सभी आरोपी गांव फतेहपुर चंदीला के रहने वाले हैं। मार्च 2020 में आरोपियों का भाई योगेश गांव के एक मंदिर की दीवार के पास पेशाब कर रहा था। जिसका मनीष और उसके कुछ दोस्तों ने विरोध किया। इस बात पर झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान योगेश के सिर में पेड़ की लकड़ी और ईंट लग गई। इसमें उसको काफी गहरी चोट आई। घटना के बाद योगेश के परिजनों ने थाना एनआईटी में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसमें आठ लोगों को जेल हुई और बाकी जांच में निकाल दिए गए। योगेश की हालत देखते हुए उसे कई दिनों तक दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। परिजनों का दावा है कि उसकी हालत अभी तक ठीक नहीं हुई है। मामले में मनीष और उसके साथी जेल चले गए। अप्रैल में मनीष जेल से जमानत पर बाहर आया है। घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी चाहते तो अपने चेहरे ढंक सकते थे, लेकिन उनका मकसद दहशत फैलाना ही था।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने अपने एक साथी से मोबाइल पर इसकी वीडियो बनवाई। वह चाहते थे इस घटना की वीडियो लोगों तक पहुंचे और उनका खौफ बढ़े। दरअसल आरोपी प्रदीप एवं ललित आपस में ममेरे भाई हैं। प्रदीप के मामा को इलाके में नशे का बड़ा किंग माना जाता है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। गांव व आसपास के इलाके में इस परिवार का दबदबा है। गांव के कुछ लोगों ने प्रदीप के मामा ब्रहमसिंह, रमेश और लाला के खिलाफ सीएम विंडो पर भी शिकायत कर रखी है। सूत्रों के मुताबिक गांव के पास लगने वाली मंडी से अवैध वसूली को लेकर भी आरोपियों का नाम सामने आता रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अचानक ही मनीष को देख लिया और उस पर हमला कर दिया। जबकि आरोपियों के पास हथौड़ा, हथियार और रॉड पहले से मौजूद थी।
घायल मनीष के पिता मुकेश ने भी शिकायत में पुलिस को कहा है कि गांव के विनोद उर्फ चोप्टी नाम का युवक करीब पांच दिन से उनके बेटे की रैकी कर रहा था। उसके आने जाने पर नजर बनाए हुए था। वारदात के समय मनीष अकेला ही था। मुकेश ने प्रदीप, सचिन, ललित, लाला, अंकुर बैंसला सहित करीब चार अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। मनीष ओखला में सफाई सुपरवाइजर है। वह रविवार को ही एक शादी से आया था। सुबह ड्यूटी जाते समय उसके साथ वारदात हुई। परिजनों ने शिकायत में सोने की चेन और मोबाइल लूटे जाने की भी बात कही है। मनीष के बाएं पैर में तीन जगह फैक्चर है। उसके दाएं पैर और सिर में भी चोट आई है। हमलावर दिल्ली नंबर की सेंट्रो गाड़ी से आए थे। गांव फतेहपुर चंदीला निवासी शराब तस्कर राजकुमार ने ये सेकेंड हेंड गाड़ी दिल्ली से खरीदी थी। राजकुमार की मौत हो चुकी है। आरोपियों ने ये गाड़ी राजकुमार से ली थी। प्रदीप एनडीपीएस एक्ट के मामले में जमानत पर बाहर है। डीसीपी मुख्यालय नीतीश अग्रवाल का कहना है सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। वारदात में शामिल सभी आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापा मारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें