- 5 नवंबर से पंचकूला में दम दिखाएंगे खिलाड़ी, आरएसएएफ ने जारी की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंचकूला में 5 नवंबर से शुरू हो रहे रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ हरियाणा (आरएसएएच) के राज्य स्तरीय खेलों के लिए रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ फरीदाबाद (आरएसएएफ) ने चयनित 65 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। इनमें 29 लड़कियां और 36 लड़के शामिल हैं। प्रतियोगिता में क्वॉड और इनलाइन के मुकाबले होंगे।
फरीदाबाद के लिए चयनित माइनस 6 से प्लस 18 वर्ष के बालिका वर्ग के इनलाइन में अंडर-6 आयुवर्ग में श्रद्धा सिंह और दिविशा मदान होंगी। वहीं 6-8 आयुवर्ग में शिवानी, वाची और समायरा शामिल होंगी। 8 से 10 वर्ष के आयुवर्ग में गायू भारद्वाज, प्राची और शन्वी रहेंगी। 10-12 आयुवर्ग में शार्वी, अवनी और रेहांशी शामिल होंगी। इसके अलावा 12-15 आयुवर्ग में मायरा सिक्का, समृद्धि और संस्कृति हैं।
वहीं 18 वर्ष के अधिक आयुवर्ग में असावरी है। इसके अलावा क्वॉड में अंडर-6 में प्रान्वी और रिदिम हैं। 6-8 आयुवर्ग में कृष्ति राणा, सायशा और अबीरा है। 8-10 में अमाया विश्वास, परिधि कुमारी और भूमि हैं। 10-12 में सियोना, प्रन्या और चेतना हैं। 12-15 में निष्ठा, सान्वी और श्रीजा हैं।
बालकों में इनलाइन वर्ग में अंडर-6 में कियान बत्रा होंगे। 6-8 में निवान केदिया, कार्तिक और विहान चतुर्वेदी होंगे। 8-10 में तनाया ध्रुव और साश्वत होंगे। 10-12 में आरूष, गुणमय और नील शामिल होंगे। 12-15 में चिराग, सूप्रतीक, विहान और वंश होंगे। वहीं इनलाइन में अंडर-6 में युवान, अदनान और समवीर होंगे।
6-8 में सक्षम, अयांश और सिद्दांत रहेंगे। 8-10 में अद्विक, अद्वित और गुरमहर सिंह शामिल होंगे। 10-12 में साईं, गर्वित और दशमीत शामिल हैं। 12-15 में अबीर गोयल, सतादीप और आहिल चंदर होंगे। 15-18 में दक्ष, लक्ष्य और अनंत हैं। वहीं 18 से अधिक आयुवर्ग में भविष्य और अजय सिंह जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वर्जन
चयनित होकर बहुत अच्छा लग रहा है। पंचकूला में भी अच्छा प्रदर्शन करने पर निगाहें रहेंगी।-
गायू भारद्वाज, स्केटिंग खिलाड़ी
ट्रायल मुकाबलों में 2 स्वर्ण जीते थे। अब पंचकूला में मुख्य मुकाबलों में भी वैसा ही प्रदर्शन करूंगी।-
सियोना, स्केटिंग खिलाड़ी