फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीसीपी ने दशहरा स्थलों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। दशहरे के पर्व पर बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान और सेक्टर-3 में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। दोनों स्थानों पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सोमवार को डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने दोनों आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा प्रबंधों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



डीसीपी ने बताया कि दशहरे के अवसर पर दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसे देखते हुए करीब 250 से 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिसकर्मी आयोजन स्थलों के साथ आसपास के रास्तों पर भी तैनात रहेंगे, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें