फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के प्रयास मामले में फरार युवक का शव घर से बरामद , करीब डेढ़ महीने पहले सूर्या विहार में मारी थी गोली

विज्ञापन
The body of the absconding youth was recovered from the house in an attempt to murder his wife
विज्ञापन
फरीदाबाद। पत्नी को गोली मारकर घायल करने वाले युवक का शव घटना के करीब डेढ़ माह बाद उसके घर से बरामद हुआ है। शव की हालत को देखकर लगता है कि युवक की मौत करीब दस दिन पहले हो चुकी है। शव पूरी तरह से फूलकर गलने लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

जामिया नगर दिल्ली निवासी सचिन ने करीब दो साल पहले सोनू नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। उनकी एक साल की बच्ची भी है। सचिन और सोनू पहले सूर्या विहार में रहते थे। सचिन के पिता जामिया यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मी हैं। उन्हें जामिया नगर में सरकारी क्वार्टर मिला हुआ है। सभी वहीं रहते हैं। 11 दिसंबर को सचिन और सोनू सूर्या विहार अपने पुराने मकान पर आए थे। उनकी बेटी दादा-दादी के पास ही थी। देर शाम किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच सचिन अपनी पत्नी सोनू को गोली मारकर फरार हो गया। सोनू गोली के सीने के पास गोली लगी थी।
पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद सोनू की जान बच गई और सचिन के खिलाफ मामले दर्ज हो गया। वह तब से फरार चल रहा था। पुलिस ने सचिन के सूर्या विहार स्थित मकान का ताला लगाकर चाबी अपने पास रखी हुई है। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने सचिन के पिता को जानकारी दी। सोमवार को उनका छोटा भाई दीवार फांदकर मकान में घुसा तो उसे भी बदबू आई। उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो सचिन का शव पड़ा हुआ था। शव नीला हो चुका था। अंदेशा है कि उसने जहरीला पदार्थ निगला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें