फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने बनवाया बांध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिगांव। यमुना के बढ़े जलस्तर से पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात पर अमर उजाला में प्रकाशित “ ग्राम पंचायत मंझावली के गांव मोजाबाद में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों ने जताई चिंता ” खबर का असर हुआ है। खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया और चंद घंटों में गांव को डूबने से बचा लिया।
विज्ञापन



खबर प्रकाशित होने के बाद बाढ़ नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार जीवनदास ने तुरंत मौके पर कार्रवाई करते हुए मिट्टी डलवाकर अस्थायी बांध का निर्माण कराया। साथ ही पटवारी और ग्राम सचिव को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। यमुना किनारे से हो रहे पानी के रिसाव को रोकने के लिए बनाए गए इस बांध से अब गांव मोजाबाद सुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें