फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द होने पर किशोरी पहुंची अस्पताल, निकली गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में किशोरी (15) के पेट में दर्द हुआ तो मां के साथ अस्पताल इलाज कराने पहुंची। जांच के दौरान चिकित्सकों ने गर्भवती बताया। यह सुनकर मां के होश उड़ गए। चिकित्सक ने तुरंत सूचना पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। किशोरी के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, महिला थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां सब्जी मंडी में काम करती है। किशोरी मां के साथ कभी-कभी सब्जी मंडी में आती-जाती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात साहिल नामक लड़के से हुई। किशोरी की जान पहचान हो गई। किशोरी के साथ घर आने लगा। आरोपी ने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। चिकित्सकों के अनुसार, तीन माह की गर्भवती है। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों का कहना है कि किशोरी आरोपी का नाम जानती है। उसे सिर्फ इतना मालूम है कि नूंह का रहने वाला है। फिलहाल, महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें